KHABAR : कांग्रेस नेता व विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल ने वित्त मंत्री को अफीम फसल नीति वर्ष 2024-25 शीघ्र घोषित किये जाने के संबंध में लिखा पत्र, पढ़े खबर

MP44NEWS October 24, 2024, 5:43 pm Technology

नीमच - कांग्रेस नेता व विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल ने अफीम फसल नीति वर्ष 2024 25 शीघ्र घोषित किये जाने के संबंध में ,माननीय वित्त मंत्री महोदय, भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिख कर कहा कि वर्तमान मे अफीम की फसल को बोये जाने का समय प्रारंभ हो गया है परंतु इस वर्ष अफीम फसल नीति की घोषणा अभी तक नही हुई है जिसके कारण अफीम उत्पादक किसान अफीम फसल को बोये जाने को लेकर असमंजस मे है प्रतिवर्ष अफीम फसल नीति सितंबर माह के आस पास घोषित हो जाती है ताकि निर्धारित समय पर अफीम उत्पादक किसान फसल बोकर अच्छा परिणाम आने की आशा करता है अफीम उत्पादन के क्षेत्र मे, नीमच मन्दसौर चितौड़गढ़ अग्रणी है और अफीम फसल नीति की घोषणा नही होने से क्षेत्र से लगातार अफीम उत्पादक किसानो द्वारा फसल नीति घोषित करने के संबंध में मांग की जा रही है नीति घोषित नही होने से फसल देरी से बोई जाएगी जो अप्रेल माह तक तैयार होगी वही गर्मी बड जाने व कम ठंड के कारण फसल मे कई तरह की बिमारिया भी आ जाती है जिसके निवारण मे किसानो का कॉफी अधिक पैसा खर्च होता है और वही मौसमी मार के कारण औसत पूर्ण नही होने का भी डर किसानो को सताये रहता है अतः आप से अनुरोध है कि किसान हित को देखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र अफीम फसल नीति वर्ष 2024-25 घोषित करने का श्रम कर क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसानो को राहत प्रदान करने का कष्ट करे। समंदर पटेल ने आज अपनी विधानसभा के दौरे के दौरान कही किसानो से मुलाकात की सभी किसान अफीम फसल नीति वर्ष 2024 25 शीघ्र घोषित नही होने से परेशान है ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });