KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा उपखण्‍ड नीमच व जावद में रूप चौदस पर स्‍थानीय अवकाश घोषित, पढ़े खबर

MP44NEWS October 29, 2024, 5:03 pm Technology

नीमच - राज्‍य शासन द्वारा अधिसूचना 21 दिसंबर 2023 द्वारा वर्ष 2024 के लिए अवकाश घोषित किए गए है। इसी अनुक्रम में निगोशिएबल इंस्‍ट्रूमेंट्स एक्‍ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत एक नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवंबर 2024 रविवार को भाईदूज के उपलक्ष्‍य में सार्वजनिक एवं सामान्‍य अवकाश घोषित किया गया है। उल्‍लेखनीय है, कि 3 नवंबर 2024 को रविवार होने से शासकीय अवकाश है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा 15 फरवरी 2024 व आदेश क्रमांक 450-451 दिनांक 4 अप्रेल 2024 से दिनांक एक नवम्‍बर 2024 को उपखण्‍ड नीमच, मनासा, जावद में स्‍थानीय अवकाश(दीपावली का दूसरा दिन) है तथा उपखण्‍ड मनासा में 30 अक्‍टूबर 2024 को रूप चौदस का स्‍थानीय अवकाश है। कलेक्‍टरद्वारा उक्‍त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुवे उपखण्‍ड नीमच व जावद में एक नवम्‍बर 2024 को स्‍वीकृत अवकाश( दीपावली का दूसरा दिन) की जगह रूप चौदस पर आज 30 अक्‍टूबर 2024 को स्‍थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्‍थानीय अवकाश उपखण्‍ड नीमच व जावद में तहसील नीमच, नीमच नगर, जीरन, जावद एवं सिंगोली में प्रभावशील रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });