KHABAR : धन तेरस पर लोगों ने बाजारों में की खूब खरीदारी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामानों की हुई ब्रिकी, मिठाइयों और पटाखों की सजी दुकानें​​​​​​​, पढ़े खबर

MP44NEWS October 29, 2024, 6:41 pm Technology

निम्बाहेडा - दीपावली महोत्सव पर धन तेरस पर लोगों ने बाजारों में खूब की खरीदारी की। मिठाई, सजावटी सामान, मिट्टी के दीए आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं बाजार रोशनी से सजाएं गए। बच्चों ने परिवार के साथ आकर लिए जरूरी सामान खरीदा। ज़रुरतमंद बच्चों को संस्थाओं ने पटाखें व मिठाई वितरित की। मिठाई, पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की लगी भीड़ इस दौरान मोती बाजार, नया बाजार, सुभाष चौक सब्जी मंडी, चन्दन चौक, बस स्टैंड, पटाखा मार्केट, नवाब गंज, रेलवे स्टेशन, पंचोली चौराहे, स्वामी विवेकानंद चौराहे, लखारा गली में सोना चांदी के आभूषण खरीदने की भीड़ रही। मिठाइयों और पटाखे व कपड़े की दुकानें सजीं। दीपावली उत्सव में आसपास गांवों के लोग मिठाई और पटाखे खरीदने पहुंचे। दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस को बाजारों में बड़े उत्साह के साथ खरीदारी की जा रही है। माना जाता है कि इस दिन खरीदार से घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में लोग बर्तन, आभूषण, वाहन, प्राेपर्टी, कपड़ों आदि की खरीदारी करते हैं। शहर के बाजार में सवेरे से ही भीड़ है। लोग मुहूर्त देखकर अपने घर के लिए सामान खरीद रहे हैं। आज के दिन ही व्यापारी भी अपने लिए बहीखाते खरीदते हैं। दीपावली पर इनकी पूजा होती है। इसके बाद नए वित्तिय वर्ष से इनका उपयोग किया जाता है। सबसे ज्यादा डिमांड सिक्कों और बर्तनों की समय के साथ भले ही मार्केट में कई नई वस्तुएं जुड़ गई हैं, लेकिन आज भी बाजार में सिक्कों और बर्तनों की डिमांड है। परंपरानुसार लोग आज के दिन सबसे अधिक सिक्के और बर्तन ही खरीदते हैं। लोगों ने बाजार में सोने-चांदी के सिक्के, स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदे। कई लोगों ने मान्यतानुसार कांसे के बर्तन भी खरीदे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });