नीमच - दीपावली के त्योहार के चलते फूलों के दामों में भी तेजी आ गई है। मंगलवार को धनतेरस के मौके पर शहर के हर क्षेत्र में फूलों की फुटकर बिक्री करने वाले नजर आएं। घरों, दुकानों, मंदिरों और कार्यस्थलों पर सजावट के लिए फूलों की खरीदारी की गई। आने वाले तीन-चार दिन शहर में गेंदा, गुलाब, कमल, सेवंती फूल जमकर बिकेगा। सबसे ज्यादा मांग गेंदे की रहेगी। फिलहाल गेंदा मंडी में 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। खेरची में गेंदे के फूल के भाव 100 से 150 रुपए किलो तक हैं। वहीं माला 200 रुपए किलो तक बिक रही है। कमल के फूल के दाम भी बढ़ गए हैं। 10 रुपए नग तक कमल बिक रहा है।