मंदसौर - देशभर में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुबह शुभ महूर्त में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दीपावली मनाई गई। सुबह अष्टमुखी महादेव पशुपतिनाथ की आरती की गई। वहीं आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह मुहूर्त में भगवाना के गर्भ गृह में फुलझड़ी जलकर भगवान आशुतोष के समक्ष दीपावली मनाई गई। वहीं मंदिर परिसर में भी आतिशबाजी की गई। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के चरणों से दीपावली की शुरुआत हुई इसके बाद अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाबा के भक्त अपने-अपने घर, दुकानों में भी शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करेंगे। बाजारों में रौनक जिले में आज और कल भी दीपावली मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। धन तेरस से ही बाजारों में रौनक छाई है। इस बार वाहनों से लेकर कपड़ों और ज्वेलरी का कारोबार अच्छा हुआ है। आज दीपावली को लेकर लोगों ने पूजन सामग्री और बही खातों की खरीदारी की वही बाजार में कमल, ईख और फूलों की खूब बिक्री हुई।