KHABAR : कलेक्टर निवास पर मनाया गया दीपावली पर्व, बच्चों और वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, पढ़े खबर

MP44NEWS October 31, 2024, 4:51 pm Technology

नीमच - कलेक्टर निवास पर गुरुवार को रेडक्रॉस द्वारा संचालित मूकबधीर विद्यालय के बच्चों और रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली उत्सव में कलेक्टर एवं परिजनों ने रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों और मूकबधीर विद्यालय एवं बालआश्रय गृह के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी । इस अवसर पर एसपी अंकित जायसवाल एवं उनके परिवारजन भी दीपावली उत्सव में शामिल हुए। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं परिजनों ने बच्चों और निराश्रित वृद्धजनों को पटाखे ,फुलछड़िया और मिठाइयां तथा उपहार भी वितरित किए। कलेक्टर निवास पर दीपावली का त्यौहार मनाकर, मूकबधीर बच्चे एवं वृद्धजन काफी खुश नजर आ रहे थे। इस अवसर पर सीएसपी अभिषेक रंजन , एसडीएम डॉ ममता खेड़े, पवन बारिया एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });