BIG_NEWS : नेताओं की दिवाली...CM ने बुजुर्गों के साथ मनाया त्योहार, शिवराज, दिग्विजय भोपाल में, पटवारी विजयपुर के आदिवासियों के बीच मनाएंगे दीपोत्सव, पढ़े खबर

MP44NEWS October 31, 2024, 4:56 pm Technology

भोपाल - दीपोत्सव पर चारों हर घर - आंगन, गली - मोहल्ला जगमग है। घरों में गुजिया और तरह-तरह के पकवान बन रहे हैं। आम लोगों की तरह मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता भी दिवाली मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सेवा भारती आनंद धाम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दिवाली मनाई। डॉ. मोहन यादव आज दोपहर तक भोपाल में रहेंगे। शाम को वे उज्जैन पहुंचेंगे। यहां परिवार के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित तमाम नेताओं ने बाजार जाकर दीये खरीदे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });