BIG_NEWS : 500 रुपए किलो तक बिका गुलाब, 150 रु. किलो गेंदे की 100 टन रही आवक, सेवंती 250 रु. किलो, कमल की डिमांड ज्यादा, पढ़े खबर

MP44NEWS October 31, 2024, 6:51 pm Technology

इंदौर - इस बार दीपावली के दिन फूलों का राजा गुलाब 500 रु. किलो में बिका। हालांकि, आवक कम और महंगा होने से यह बहुत कम बिका। सबसे ज्यादा डिमांड गेंदे की रही। यह 100 रु. से 150 रु. किलो तक बिका। सेवंती भी महंगी रही और 250 रुपए किलो तक बिकी। खास बात यह कि दीपावली पर गेंदा महंगा होने के बावजूद इसकी आवक 100 टन रही। विजयादशमी पर गेंदा 50 से 60 रु. किलो बिका था फूल व्यापारियों के अनुसार, इसके पहले विजयादशमी पर गेंदा 50 से 60 रु. किलो बिका था। आम दिनों में थोक बाजार में गेंदा 30 से 40 रु. किलो रेट रहता है। इस बार इसमें उछाल रहा और 160 रु. से 250 रु. किलो तक बिका। ऐसे ही सेवंती फूल आम दिनों में 70 से 80 रु. बिकता है। इस बार 250 रु. किलो तक बिका। गेंदे का रेट ज्यादा होने के बावजूद खूब बिका। ग्राहक विशाल वर्मा ने बताया कि फूल भले ही महंगे हैं, लेकिन दीपावली पर घर-घर लक्ष्मीजी का पूजन होता है। ऐसे में फूलों का महत्व तो है ही, भले ही महंगा हो। सुबह से ही पाटनीपुरा, मालवा मिल, परदेशीपुरा, राजबाडा, कनाडिया, महू नाका सहित कई स्थानों पर अस्थाई फूलों की दुकानें भी काफी सज गई थी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });