MP - बादल बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश के 20 जिलों में तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड का असर बढ़ेगा और तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।फिलहाल इस हफ्ते कहीं भी वर्षा के आसार नहीं है। आज रविवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की गति करीब 10 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिसे तो रात का तापमान 18 डिसे ,भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिसे तो न्यूनतम 20 डिसे,ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिसे तो न्यूनतम तापमान 17 डिसे और जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिसे तो न्यूनतम 18 डिसे रह सकता है। इन शहरों में ठंड का असर एमपी मौसम विभाग की मानें तो रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी और उज्जैन में तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। 10 नवंबर के बाद से भोपाल सहित अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिल सकता है।अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, कहीं भी बारिश के आसार नहीं है।