मन्दसौर जिले में रातें सर्द होने लगी हैं। हालांकि, दिन में अब भी गर्मी बनी हुई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले सप्ताह के आखरी दिनों में दिन और रात के तापमान के गिरावट आएगी। दिन का तापमान 28 डिग्री के नीचे तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 नवंबर से ठंड का असर बढ़ेगा। उत्तरी हवाएं चलने से पारे में और भी गिरावट होगी। नवंबर के पहले सप्ताह में ऐसा ही ट्रेंड मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरने लगता है। इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है। इस महीने ऐसा रहता है प्रदेश का मौसम दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्य होता है लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। अक्टूबर की तरह उमस महसूस नहीं होती है। वहीं, रात के पारे में गिरावट आने लगती है।