KHABAR : वात्सलय समिति और श्रीराम कथा आयोजन समिति पदाधिकारियों ने साध्वी ऋतंभराजी से की मुलाकात, श्रीराम कथा फोल्डर का दीदी माँ के हाथो से करवाया गया विमोचन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS December 15, 2022, 7:38 pm Technology

नीमच। वर्तमान में दीदी माँ साध्वी ऋतंभराजी उज्जैन प्रवास पर है। इस दौरान 15 दिसंबर को वात्सलय समिति और श्रीराम कथा आयोजन समिति पदाधिकारियों ने दीदी माँ से मुलाकात की। इस दौरान दीदी माँ साध्वी ऋतंभराजी ने वात्सलय धाम दशहरा मैदान में 9 से 15 जनवरी तक उनके श्रीमुख से प्रवाहित होने जा रही श्रीराम कथा के फोल्डर का विमोचन किया। श्रीराम कथा आयोजन समिति के संतोष चौपड़ा व अनिल गोयल ने बताया कि वे समिति के कोषाध्यक्ष मदन पाटीदार, अग्रवाल ग्रुप के प्रवक्ता विजय मंगल व आयोजन समिति के प्रचार सचिव श्याम गुर्जर के साथ उज्जैन दीदी माँ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। जहां नीमच में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के आयोजन की पत्रिका का विमोचन दीदी माँ साध्वी ऋतंभराजी के हाथों हुआ। इस अवसर पर साध्वी सत्यप्रिया दीदी, साध्वी साक्षी दीदी व पूर्व मंत्री पारस जैन की भी गरीमयी उपस्थिति रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });