मंदसौर में बीती रात एसपी की विशेष टीम ने जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई की। स्टेशन रोड स्थित खत्री मौहल्ला में सोनू चौहान के घर में जुआ खेल रहे 25 जुआरियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 7 लाख 17 हजार रुपए नगद और तीन बाइक और तीन वाहनों की चाबियां बरामद हुई हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड पर सोनू चौहान द्वारा जुआ फड़ चलाया जा रहा है। यंहा दर्जनों जुआरी मौजूद हैं। सूचना पर विशेष टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए जुआरियों को पकड़ा। वहीं पुलिस को देख कई जुआरी मौके से भागने में सफल भी हो गए। बताया जा रहा है कि एक जुआरी छत से कूदने की कोशिश में घायल भी हुआ है। 25 जुआरियों से 7 लाख 17 हजार बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू चौहान (40) निवासी अभिनंदन नगर को मुख्य आरोपी बनाया है। यही जुआ फड़ चला रहा था। मौके से 7 लाख 17 हजार, 3 बाइक और जुआ सामग्री बरामद की है। इन्हें पकड़ा 1. विकास पिता प्रहलाद भावसार (39) निवासी खानपुरा 2. भूपेन्द्र पिता कमलसिंह राजपुत (50) निवासी कीटयानी 3. कैलाश पिता सुरजमल गौसाई (47) निवासी नालछामाता 4. कम्मू उर्फ कमलेश पिता मनोहरलाल मोची (28) प्रतापगढ़ पुलिया 5. सिद्धिक पिता कल्लन खा मेवाती नयापुरा 6. इमरान पिता रफीक कुरेशी (30) खानपुरा 7. जाहिद उर्फ खर्चा पिता वाजिद खां मेवाती ( 35) अभिनंदन नगर 8. शैलेश पिता तुलसीराम परमार (48) गीता भवन कोठारी कॉलोनी 9. मोनू धोबी पिता सुनील धोबी (34) जगतपुरा, मंडसौर 10. राहुल पिता रमेशचंद्र धोबी (35) प्रतापगढ़ पुलिया 11. इरफान पिता मोहम्मद उस्मान (42) छिपा बाखल 12. सालिगराम पिता अमरा मेघवाल (42) बोरखेड़ी थाना मल्हारगढ़, 13. शाहरूख पिता फिरोज पठान (24) बघाना नीमच 14.अदनान पिता शकील पठान (24) बघाना जिला नीमच 15. पवन पिता गोर्वधन महाजन (43) आलोट, रतलाम 16. महिपाल पिता कमलसिंह राजपुत (25) सपारख कॉलोनी, मंदसौर 17. अब्दुल कलीम पिता अब्दुल हक (27) धनेरिया कला, नीमच, 18. कुलभुषण पिता रवीन्द्र कुमार शर्मा (36) धनेरिया कला नीमच, 19.लालचंद पिता मोतीलाल ग्वाला (39) ग्वाल टोली नीमच 20. अंकुर पिता भगीरथ ग्वाला (30) राम मोहल्ला जावद 21. सादिक पिता अहमद खान पठान (30) बघाना नीमच 22. पवन पिता राजेश त्रिपाठी (28) कर्मचारी कॉलोनी मन्दसौर 23. कमलेश पिता मनोहरलाल जैन (45) कनेरा निम्बाहेड़ा राजस्थान 24. अरिहंत पिता प्रकाश जैन (35) गांधी चौराहा पिपलियामंडी