NEWS : 70+ वालों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, आज से 7 दिवसीय शिविर, 1 लाख से अधिक हैं बुजुर्ग, पढ़े खबर

MP44NEWS November 7, 2024, 3:12 pm Technology

रतलाम जिले में सभी 70 साल से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें सात दिनों तक विशेष आयुष्मान शिविर लगाकर बुजुर्गों के कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक लगाया जाएगा। रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी ने बताया कि प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया जा रहा है। जिले में 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर देने के लिए क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्ड बनाने के लिए 70 साल से ज्यादा आयु के लोगों को अपना आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, समग्र आईडी (आधार से लिंक) लेकर आना आवश्यक रहेगा। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर में विशेष कर वार्ड क्रमांक 17, 18,19 और 20 के 70 साल से ज्यादा आयु के लोगों को बुलाया है। एक लाख से ज्यादा बुजुर्ग सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम जिले में 70 साल से अधिक आयु के 1 लाख 669 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सरकार की आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत अब सभी वर्ग के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पात्र मान्य कर लिया है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद हितग्राहियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें चिन्हित अस्पतालों में जाकर अपना निशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });