KHABAR : पीएम मोदी से मिले निंबाहेड़ा बीजेपी के कार्यकर्ता, सांसद सीपी जोशी के साथ की मुलाकात, विधानसभा क्षेत्र की मिली जानकारी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS March 22, 2023, 11:14 am Technology

निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोश के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हे निंबाहेड़ा आने का निमंत्रण दिया।

बीजेपी नगर मंडल प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को निम्बाहेडा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में बताते हुए उनके नेतृत्व में देश का नाम दुनिया में गौरवान्वित होने पर बधाई दी गई। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से खुश मिजाज वातावरण में वार्ता कर मण्डल अध्यक्ष चतुर्वेदी से विधानसभा क्षेत्र की जानकारी ली।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र निम्बाहेड़ा से पूर्व विधायक एवं विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिप सदस्य गब्बरसिंह अहीर, निम्बाहेड़ा पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, नगर महामंत्री मयंक अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, भोपराज जाट छोटीसादड़ी क्षेत्र से पूर्व पंचायत समिति प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, नगर अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, डालचंद जणवा, वरदीचंद धाकड़, विक्रम कुमावत, अजित दुग्गड़, शशिकांत शर्मा, हेमन्त जोशी, दलपत कुमार मीणा, मदन सिंह मीणा, मोतीलाल जणवा, लालन कासमा आदि मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });