KHABAR:बिल्ली से डरकर भागी मासूम दूध के बर्तन में गिरी,मौत:भाई के साथ छत पर खेल रही थी; पैर और कमर जले; पिता सेना में पोस्टेड, पढ़े खबर

MP44NEWS March 27, 2025, 12:18 pm Technology

बिल्ली से डरकर भागी 3 साल की मासूम खौलते हुए दूध के बर्तन में गिर गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गई। दो दिन के इलाज के बाद बुधवार रात जयपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला डीग जिले के कामां थाना का है। 3 साल की मासूम सारिका का परिवार कामन कस्बे के अगमा मोहल्ले में रहता है। घटना 25 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। इस हादसे में वह 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। घर की छत पर खेल रही थी सारिका के पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि हादसे के दौरान सारिका छत पर अकेली थी। परिवार के लोगों ने छत पर चूल्हा रखा हुआ है। 25 मार्च की रात को चूल्हे पर दूध गर्म कर रहे थे। इस दौरान छत पर सारिका की मां हेमलता, उसका 5 साल का भाई सत्यम और सारिका तीनों थे। सारिका के दादा ​हरिनारायण ने बताया कि सारिका की मां हेमलता ने दूध गर्म कर बर्तन को चूल्हे के पास रख दिया था। खाना बनाने का समय हो गया था। इसलिए वह बच्चों को छत पर छोड़ कुछ सामान लेने नीचे आ गई थी। इसी दौरान छत पर बिल्ली आ गई। सारिका बिल्ली को देख पीछे की तरफ हुई और भागने लगी। इसी बीच चूल्हे के पास रखे गर्म दूध के बर्तन से वह टकरा गई और उसमें गिर गई। इसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगी। भाई सत्यम और सारिका की आवाज सुन हेमलता दौड़ते हुए छत पर दौड़ी। दूध के बर्तन में गिरी, पैर और कमर हिस्सा बुरी तरह से जला बर्तन के टक्कर लगने के बाद सारिका दूध के बर्तन में जा गिरी। इस हादसे में पैर और कमर (पीछे वाला हिस्सा) बुरी तरह से झुलस गया। सारिका की चीखें सुन घर वाले जब छत पर पहुंचे तो वह दर्द के मारे चीख रही थी। परिजन उसे कामां के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इसके बाद वहां से उसे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उसकी हालत देखते हुए जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। यहां डॉक्टर्स ने बताया कि सारिका 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। यहां दो दिन चले इलाज के बाद बुधवार रात उसकी मौत हो गई। सारिका के पिता जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय राइफल में कॉन्स्टेबल है। अभी वह जम्मू में तैनात है। जबकि दादा एयरफोर्स में है। बेटी के मौत की खबर सुन परिवार के लोग बेसुध हो गए। सारिका के अंतिम संस्कार के लिए पिता गुरुवार को भरतपुर पहुंचेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });