मनीषा धाकड़ को मिल रहा अपार समर्थन _ भाजपा के दिग्गज भी मैदान में

दीपक खताबिया June 16, 2022, 10:05 pm Technology

जिला पंचायत वार्ड नम्बर चार में त्रिकोणीय संघर्ष पूरी ताकत के साथ कांग्रेस भाजपा का चुनावी प्रचार वादों की लंबी फेहरिस्त एक ही परिवार से दोनो प्रत्याशी जिले में वार्डो की आरक्षण नीति और उम्मीदवारी घोषित होते ही दमखम के साथ कांग्रेस भाजपा के दावेदार पूरी ताकत के साथ चुनावी प्रचार में जुट गए है। घर घर, द्वार,द्वार और गली,गली चुनावी माहौल में रंग चुकी है। यह नजारा है जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक ४ का। जहा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मनीषा रामदयाल है। मनीषा धाकड़ जोरो शोरो के साथ अपने लिए मतदान की अपील कर रही है। इसके साथ भाजपा के कद्दावर नेता और कार्यकर्ता भी मनीषा धाकड़ के साथ डटे हुए है। भारी मतों से विजय श्री बनाने की अपील आमजनो से कर रहे है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ मनीषा धाकड़ का काफिला ग्राम कनावटी पहुंचा। उसके बाद चंगेरा, डूंगलावदा, सकराना, घसुंडी, बामनी, चेनपुरा खदान, चैन पूरा खेरमालिया होते हुए बामनबर्डी पहुंचा। इस दौरान मुख्य रूप से उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, महामंत्री संदीप पंवार, जनपद पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़, पूर्व महामंत्री राजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।वार्ड नम्बर ४ में त्रिकोणीय संघर्ष है। जिसमे भाजपा से मनीषा धाकड़, वही कांग्रेस से पूर्व सरपंच बाली धाकड़ है। यह दोनो अधिकृत उम्मीदवार एक ही परिवार से है। इसके साथ इस वार्ड से नीलू पाटीदार भी ताल ठोक रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });