नीमच. प्रदेश की जनता विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है। वह चाहती है कि दिल्ली एवं पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने। मध्यप्रदेश का दिल्ली की तर्ज पर चहुंमुखी विकास हो सके। कांग्रेस को अब जनता न विकल्प मानती हैं न विपक्ष मानती है। कांग्रेस के विधायक पार्षद या तो चुनाव के पहले बिक जाते हैं या चुनाव जीतने के बाद बिक जाते हैं। यह बात आम आदमी पार्टी की लोकसभा कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा प्रभारी नवीनकुमार अग्रवाल ने कही। अग्रवाल ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के समक्ष भाजपा की तानाशाही नीतियों को उजागर करें। साथ ही दिल्ली व पंजाब के विकास मॉडल को जनता के सामने प्रस्तुत करें। बैठक में तुलसीराम मेघवाल, भेरू लाल भील, अमर बग, राजूपाल, सुल्ताना बी, मधुबाला राजोरा, सुनील नागदा, ओमप्रकाश पाटीदार, प्रहलाद काबरा, नीलेश जैन, लविश कनौजिया, मंगलसिंह अखावत, रमेश गुर्जर आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में आप साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में लोकसभा प्रभारी नवीनकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक सागर, जिला सचिव डॉ. राजू पाल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष मंगलसिंह अखावत, विशाल नागदा का पुष्पमाला पहनाकर एवं भगतसिंह की तस्वीर भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।