KHABAR : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी आज जंगी प्रदर्शन

MP 44 NEWS March 30, 2023, 6:23 pm Technology

जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अहीर ने बताया कि जावद विधानसभा में भाजपा हर पंचायत पर भ्रष्टाचार, रिशवतखोरी जैसे कामो को अंजाम दे रही है। क्षेत्र के केबिनेट मंत्री की छत्रछाया में जनप्रतिनीधी खुले आम जनता को लुट रहे है। दो दिन पुर्व जावद जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को लोकायुक्त की टीम ने 50 हजार की घुस लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा। जनप्रतिनीधी चुनावो में लाखो-करोड़ो रूपया खर्च कर कुर्सी पर बेठ जाते है और उन रूपयों की भरपाई गरीब जनता से की जाती है। यहां तक की राशि पास करवाने के लिए दस प्रतिशत की कमीशन खोरी की जाती है। इस कमिशन खोरी की शिकायत कई बार मंत्री महोदय के पास भी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं, इससे यह प्रतित होता है कि मंत्री जी की भुमिका भी इसमें लिप्त है। जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के उपर लोकायुक्त की कार्यवाही हुई लेकिन अभी तक पद से बरखास्त नहीं किया गया। कांग्रेसजन मांग करती है ऐसी भ्रष्ट जनप्रतिनीधी को तुरंत पद से बरखास्त करे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया जी एवं जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार जी अहीर व वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंगोली-रतनगढ़-जावद, महिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के बेनर तले शुक्रवार 31 मार्च 2023 को प्रातः 11.30 बजे बस स्टेण्ड जावद पर प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा एवं मांग की जाएगी की जनपद अध्यक्ष को पद मुक्त किया जाए व इस रिशवत खोरी मामले में कौन-कौन लिप्त है उनके नाम जाहिर कर उन पर भी कार्यवाही की जाए। जब तक कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करती रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठो, पार्षद, पुर्व पार्षद एवं कार्यकर्तागणों से आग्रह किया है कि इस लड़ाई में शामिल हो कर आरोपियों के उपर कार्यवाही करवाने में सहयोग करें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });