KHABAR : सकल जैन समाज का जुलूस:महावीर जन्म कल्याण को लेकर निकली शोभा यात्रा

MP 44 NEWS April 4, 2023, 5:33 pm Technology

सकल जैन समाज नीमच के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की श्रृंखला में आज 4 अप्रैल मंगलवार को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी पुस्तक बाजार स्थित श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर से निकाली गई। इसके साथ ही महावीर जन्म कल्याणक की भव्य शोभा यात्रा भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर जी से साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब ,साध्वी मधु प्रिया श्री जी महाराज साहब ,श्रमण संघ के संत कौशल मुनि, अक्षत मुनि महाराज के सानिध्य में प्रारंभ होकर टैगोर मार्ग, कमल चोक, फवारा चौक, नया बाजार, घंटाघर, पुस्तकबाजार, 40 न चौराहा, जेन भवन मार्ग होती हुई राठौर परिसर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। शोभा यात्रा में सभी महिलाएं केसरिया साड़ी तथा पुरुष सफेद परिधानों में शामिल हुए।इस दौरान श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागोरी ,सचिव मनीष कोठारी,दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय विनायका, तेरापंथ समाज अध्यक्ष वीके जैन ,साधुमार्गी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष शोकिनलाल मुणोत,स्थानकवासी समाज अध्यक्ष अजीत कुमार बम,स्थानकवासी समाज नीमच सिटी अध्यक्ष उमराव सिंह राठौड़, शांतिनाथ जैन मंदिर नीमच सिटी अध्यक्ष गुणवंतलाल सेठिया सहित समस्त सकल जैन समाज जन महिला पुरुष व बालिकाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });