नीमच - आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हे ।
यात्रा में में बड़ी संख्या में बच्चे, पुलिस, सामाजिक संगठन और आम नागरिक हुवे शामिल । सभी तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारें लगाते चल रहे थे। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
सिंगोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बजरंग व्यायाम शाला से शुरु होकर नगर में घूम कर सामुदायिक भवन पर समाप्त हुई।
लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में स्थानीय विधायक ओम प्रकाश शक्लेचा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश भाया बागड़ा उपाध्यक्ष मोतीलालाल धाकड़ के साथ भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि व कार्यकरता ओ ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया इस दौरान भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ
सांदीपनी स्कूल के स्काउट बैंड की धुन रैली के परिपथ को देशभक्ति से सराबोर कर रही थी।