KHABAR : रोजा इफ्तारी के बाद 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, पार्टी के बाद उल्टी-दस्त की हुई शिकायत; रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती किया, पढ़े खबर

MP44NEWS April 20, 2023, 10:50 am Technology

मंदसौर में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद बुधवार देर रात करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। रात 3 बजे एम्बुलेंस करीब 80 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे। अब सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

जिले के गुदरी इलाके में बुधवार की शाम मुस्लिम समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में करीब 100-150 लोग शामिल हुए थे। इनमें कई लोगों को उल्टी-दस्त और घबराहट होने लगी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद अधिकांश लोगों को आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।

दूषित मावे से बनी मिठाई खाने से बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि रोजा इफ्तार पार्टी में मिठाई परोसी गई थी। आशंका है कि दूषित मावे से बनी मिठाई खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुआ। डॉ. डीके शर्मा सिविल सर्जन ने बताया कि मरीजों में 10 बच्चे भी हैं। हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पार्टी में शामिल हुए एक युवक ने बताया कि जमात खाने में इफ्तार रखा गया था। मावे से बने पकवान खाने से सभी की तबीयत बिगड़ी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });