VIDEO NEWS : भारतीय संस्कृति का परिचायक है सांसद खेल महोत्सव, हजारों खिलाड़ियों का दशहरा मैदान मे लगा तांता, दिग्गज नेताओ ने की होसला अफजाई, ख़ास तस्वीरें

MP44NEWS April 21, 2023, 4:43 pm Technology

बीजेपी जिले में विधानसभा और लोकसभा नतीजों का इतिहास फिर दोहराएगी। किसान आंदोलन के वक्त हुए दुष्प्रचार को भाजपा संगठन की ताकत ने नेस्तनाबूत किया था। मंदसौर जिला संगठनात्मक रूप से काफी सशक्त और मजबूत है। वर्तमान में चारों विधानसभा की सीटें भाजपा के पास हैं। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में 86 प्रतिशत से अधिक का काम डिजिटल एवं फिजिकली रूप से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है।

हमें हमारे क्षेत्र के नए मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू करना होगा। यह बात जिला प्रभारी मंत्री राजवर्द्धनसिंह दत्तीगांव ने कही। वे भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए जा रहे फैसले वर्तमान के साथ भविष्य के 10 से 20 सालों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे। हमें हमारी सोशल मीडिया टीम को एक्टिव और सतर्क रखना होगा।

इससे कि हम अपनी केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकें और कांग्रेस सहित विपक्षीय दलों के दुष्प्रचार को रोकें। किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा आने वाले समय में चुनाव बूथ पर लड़ा जाएगा।

आने वाले चुनाव के समय किसी भी प्रकार की चूक ना हो। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा हम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है कि हम केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाएं जिससे विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिले।

बैठक में जिपं के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राठौर, बाबूलाल चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ. सुषमा आर्य, मुकेश काला, जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना मंचस्थ थे। पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, पूर्व विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, राधेश्याम पाटीदार, राजेश सेठिया, शिवराजसिंह राणा, संजय मुरडिया, हितेश शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, नरेन्द्र पाटीदार, दिलीपसिंह तरनोद, अंकित सोनी, जिला मीडिया प्रभारी नीलेश जैन मौजूद थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });