राजस्व विभाग और नगर पालिका का अमला सोमवार शाम को दल-बल के साथ गाडोलिया बस्ती पहुंचा, जहां 25 लाख की लागत से बनने वाले संजीवनी क्लीनिक का कार्य प्रारंभ किया। बता दें, उक्त संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन विकास यात्रा के दौरान हो चुका है, और शहर में लगभग चार संजीवनी क्लीनिक बनाए जाएंगे। जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
ज्ञात हो की उक्त चयनित स्थान पर पूर्व में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण भी हटाया गया था। जिसका विरोध भी यहां देखने को मिला था।पिछले विरोध के चलते आज भी राजस्व विभाग और नगर पालिका का अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंचा जहा कुछ अतिक्रमण भी यहां हटाया गया और संजीवनी क्लीनिक का कार्य प्रारंभ किया गया।
नगर पालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में चार संजीवनी क्लीनिक बनाए जाने हैं जिसकी शुरुआत आज ग्वालटोली गाडोलिया बस्ती से की गई है यह 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक का निर्माण होने जा रहा है जिस का भूमि पूजन विकास यात्रा के दौरान हो चुका है आज राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम यहां पहुंची है और कार्य प्रारंभ किया गया है।
इस दौरान नगर पालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार, नायब तहसीलदार पिंकी साठे, पटवारी व नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।