नीमच | संक्षिप्त विवरण - दिनांक 10.01.26 को फरियादी हीराबाई पति श्यामलाल जाति प्रजापत
उम्र 42 साल निवासी सुवाखेडा ने अपने पुत्र अनिल के साथ थाने पर उपस्थित होकर
रिपोर्ट किया कि उसकी बहु चंदा माली को दोपहर 02.00 बजे एक गाडी वेन जिसमें सवार
चार अज्ञात बदमाशो द्वारा उसके घर से अपहरण कर ले गये है। कि रिपोर्ट पर थाना जावद
पर अपराध क्र.19/26 धारा 140 (3) बीएनएस का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया
गया बाद घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया पुलिस
अधीक्षक , जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक नवल सिहं सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)
निकिता सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में
अपहर्ता की त्वरित बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया टीम द्वारा अपहर्ता की बरामदगी
हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश दी गई तथा अपहर्ता को निकुम्भ (राजस्थान) से
सकुशल बरामद किया गया तथा प्रकरण से संबंधित एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया
गया घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति वेन को भी जप्त किया गया है। अपहर्ता के कथनो के
आधार पर अन्य आरोपीगणो की पतारसी जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक
जितेन्द्र वर्मा, उनि. टी.आर. चोहान, उनि. रुफिना टोप्पो,सउनि. अर्पिता बोहारा,
आर.593 प्रहलाद जाट, चालक आर.507 रवि चोधरी की सराहनीय भूमिका रही।