KHABAR : 70+ का फाॅर्मूला नहीं, जिताऊ व्यक्ति ही हमारा उम्मीदवार,मंदसौर में बोले- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, संघ और जिले के प्रभारी मंत्रियों के साथ 3 घंटे किया मंथन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 29, 2023, 6:09 pm Technology

भाजपा का कोई 70 प्लस वाला फाॅर्मूला नहीं है। हम उन्हें टिकट देंगे जो जिताऊ उम्मीदवार हों। 70 प्लस का फाॅर्मूला नहीं जिताऊ व्यक्ति ही हमारा उम्मीदवार होगा। यह बात शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कही। आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा गोपनीय दौरे पर शुक्रवार रात मंदसौर पहुंचे थे। संस्कृति पर्यटन विभाग मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मंदसौर पहुंचे। शनिवार को शहर के नक्षत्र रिसोर्ट में मंदसौर नीमच जिले के प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष और करीब दो दर्जन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोनों जिले की राजनीति पर मंथन किया गया। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेता जावरा के लिए रवाना हो गए। जिले की चारों विधानसभाओं के फीडबैक ठीक नहीं सूत्रों के मुताबिक इस गोपनीय बैठक में जिले की वर्तमान राजनीति पर गहन मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले में विधायकों की स्थिति पर मंथन किया। हालांकि वीडी शर्मा ने इससे किनारा करते हुए कहा कि संघ के साथ हम हमेशा से ही मार्गदर्शन लेते रहते हैं। ऐसी विशेष बात नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जिले की चारों विधानसभाओं का फीडबैक ठीक नहीं है। अंदर खाने से मिल रही जानकारी की माने तो इस बार भाजपा को एंटी इंकम्बेंसी से खतरा है। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों से भी कार्यकर्ताओं का तालमेल ठीक नहीं है। उधर, भाजपा 51 फीसदी वोट शेयर के लक्ष्य के साथ बूथ लेवल को मजबूत करने में जुटी है। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारा यही लक्ष्य है। दिग्विजय सिंह पर वीडी शर्मा का हमला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के मंदसौर दौरे को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह के दिमाग मे 24 घंटे देश और हिंदुत्व के खिलाफ देश विरोधी ताकतों के साथ देना उनके दिमाग में चलता रहता है। ऐसे व्यक्ति कांग्रेस को कैसे सुदृढ़ करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });