KHABAR : भगवान नृसिंह जयंती का आयोजन, खंभा फाड़ प्रकट हुए भगवान नृसिंह, मंदिर परिसर में बजने लगी घंटियां, गूंजे जयकारे, पढ़े खबर

MP44NEWS May 5, 2023, 11:12 am Technology

जावद के अति प्राचीन मंदिर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खंभा फाड़कर भगवान नृसिंह प्रकट हुए। खंभा फाड़कर जैसे ही भगवान नृसिंह प्रकट हुए, तो शंख-घड़ियाल, घंटियां बजने लगीं। दृश्य देख हर कोई अचंभित दिखा। भगवान नृसिंह के जयकारे लगे। दरअसल, लक्ष्मीनाथ चौक स्थित मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम से आराध्य देव भगवान नृसिंह जयंती का आयोजन हुआ। भक्त प्रहलाद की पुकार सुनकर भगवान नृसिंह खंभा फाड़कर प्रकट हुए। हिरण्यकश्यप रूपी राक्षस का चित्रण भी दिखाया। इसके बाद भगवान नृसिंह की महाआरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे नगर की धर्मप्रेमी जनता मौजूद रहीं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });