KHABAR : एमपी सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल, 5वें दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया, पढ़े खबर

MP44NEWS May 11, 2023, 11:31 am Technology

2 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी विगत 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल के चलते जिले की सभी सोसाइटी और राशन की दुकान बंद है, जिसके कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा है।

बुधवार को मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल का 5वां दिन था, जहां कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने को लड़कर सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

मध्य प्रदेश सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश सहकारी समिति के सदस्यों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और वेतन दिए जाने और स्व सहायता समूह उपभोक्ता भंडारण के कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी प्रदेश के आवाहन पर अनिश्चित काल के लिए कलमबंद और ताला बंद हड़ताल पर है, जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी, आज हड़ताल का 5वां दिन है। हमने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया है ताकि सरकार को सद्बुद्धि मिले और हमारी मांगों को माने।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });