मुंडन करवाकर सहकारी समिति ने जताया विरोध, शिवराज सरकार के खिलाफ़ बिगुल, अनिश्चितकालीन हड़ताल

MP44NEWS May 15, 2023, 7:56 pm Technology

अपनी दो सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी विगत 10 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल के चलते जिले की सभी सोसाइटी और राशन की दुकान बंद है। जिसके कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल का 10वां दिन था जहां कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना स्थल पर प्रदेश के साथ नीमच जिले में भी प्रदर्शन जारी रखते हुए करीब 5 कर्मचारियों ने अपना मुंडन करवाया। मध्य प्रदेश सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश सहकारी समिति के सदस्यों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और वेतन दिए जाने एवं स्व सहायता समूह उपभोक्ता भंडारण के कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी प्रदेश के आह्नान पर अनिश्चित काल के लिए कलम बंद और ताला बंद हड़ताल पर है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारी अनिश्चित कालीन हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। आज हड़ताल का 10वां दिन है। आज हमारे कर्मचारी साथियों ने प्रदेश के साथ नीमच में भी अपना मुंडन करवा कर प्रदर्शन किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });