KHABAR : सुभाष सेना ने मनाई वीर सांवरकर की 140 वीं जयंती, कृति अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ व शिक्षाविद डॉ शक्तावत का सम्मान भी किया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 30, 2023, 5:51 pm Technology

नीमच। सुभाष सेना नीमच द्वारा वीर सावरकर की 140 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुभाष सेना नीमच द्वारा डॉक्टर सुरेंद्र शक्तावत एवं कृति अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ का पुष्प माला एवं साल से सम्मान किया। इस अवसर पर इतिहासकार सुरेंद्र शक्तावत का उद्बोधन रहा और शहर के अनेक लोगों की उपस्थिति मे विचारों का आदान प्रदान किया गया कृति के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ नीमच द्वारा बताया गया कि सावरकर अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अंडमान की जेल में कील और कोयले से 10000 पंक्तियां कविता और अन्य प्रकार की रचनाओं के साथ लिखी थी जिनको उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद एक संग्रह भी तैयार किया। वीर सावरकर के विषय में शक्तावत ने बहुत अच्छी जानकारी उपलब्ध कराई गई। शक्तावत ने बताया कि सावरकर हिंदूवादी स्वतंत्रता सेनानी थे विदेशों में पढ़ाई करने के बाद भी उन्होंने राष्ट्र धर्म का रास्ता अपनाया उसके लिए उन्हें कठोर कारावास भी स्वीकार किया ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को आज हम याद करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मधुसूदन परवाल ने कहा कि 10 वर्ष की उम्र में मैं उनसे राजस्थान में मिला था। कार्यक्रम का संचालन गुणवंत गोयल ने किया। स्वागत भाषण रमेश मोरे का रहा और आभार कटारिया ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });