AAJ KA RASHIFAL || 6 JUNE 2023 || : आज इन राशियों को होगा धन लाभ, और इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत, एक क्लिक में पढ़े आपका राशिफल

MP44NEWS June 1, 2023, 11:06 am Technology

राशिफल के अनुसार, आज यानी 01 जून 2023, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज जहां कुछ लोगों को धन लाभ होगा, तो वहीं कुछ जातकों को आज सतर्क रहने की जरूरत है।बता दें कि आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का समापन 01 जून, गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से होगा और इसी समय से ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। मेष दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। नौकरी या व्यवसाय के संबंध में यात्रा करनी पड़ेगी। बेरोजगार जातकों को नए काम मिलेंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग है। कोई पुराने किए हुए निवेश से आज लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल आज के दिन जातक व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सलाह दी जाती है कि पड़ोसी के साथ विवाद से बचें। मिथुन दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी संबंधित कोई लंबित मामला समाप्त हो सकता है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, अध्यात्म में मन लगेगा। नए सौदे हाथ आएंगे। नौकरी में उन्नति होने के योग है। निवेश में जल्दबाजी न करें, कोई अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर कार्य करें। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। कर्क दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। उल्टी-दस्त के कारण परेशान रह सकते हैं। निवेश की योजना को स्थगित कर दें। सिंह दैनिक राशिफल आज के दिन जातक परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोई पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। आय में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। जीवन सुखमय रहेगा। कन्या दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है। माता से लाभ हो सकता है। आज बेरोजगार जातक को रोजगार मिल सकता है। शेयर मार्केट से हानि हो सकती है, सतर्क रहें। कोई खास मित्र पैसे उधार मांग सकता है। देर रात जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तुला दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का खुशनुमा रहने वाला है। मनपसंद भोजन, पकवानों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। कान में दर्द की शिकायत का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक दैनिक राशिफल आज के दिन जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। रोड पर चलते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार के सिलसिले में दौड़ करनी पड़ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। धनु दैनिक राशिफल आज का दिन जातक को मिलाजुला फल प्राप्त होगा। पहले किए गए निवेश से आज फायदा प्राप्त होगा। आज समाज में जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। व्यापार में कोई नया काम करने की इच्छा जागृत होगी। नौकरी पेशा लोग उच्च पदाधिकारी को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। मकर दैनिक राशिफल आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जो कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करेंगे। हर संभव जोखिम उठाने का साहस करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। छोटे भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। धन का निवेश करने में सावधानी बरतें। कुंभ दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का लाभदायक रहेगा। व्यवसाय-व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा है, धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश से लाभ होगा। मेहमान के आने से घर में प्रसन्नता का माहौल बनेगा। सलाह दी जाती है की पोष्टिक भोजन समय पर करें, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मीन दैनिक राशिफल आज का दिन जातक का तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा क्लेश बढ़ेगा। आज आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। शरीर में पुराना दर्द उभर सकता है, सतर्क रहें। व्यवसाय में पार्टनर या निजी सहकर्मी से सचेत रहें। शेयर मार्केट में जोखिम ना लें। मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });