भाजपा धर्म को राजनीतिक मंच पर लाना चाहती है , यही भाजपा की रणनीति है | धर्म का संबंध भावनाओं से है परंतु इन दिनों भाजपा ने पूरे देश में धर्म को राजनीतिक रंग देकर देश की जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है, हमारा देश धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां सभी धर्मों का आदर होता है , यही हमारे संविधान की मंशा भी है | उक्त विचार बंसल ने ग्राम घसुंडी बामणी में व्यक्त किए| प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने हेतु एवं भाजपा के नेता जो कि धर्म की राजनीति कर रोज कोई ना कोई झूठ बोलते हैं उन्हें सद्बुद्धि देने हेतु मधु बंसल के नेतृत्व में मधु बंसल मित्र मंडल द्वारा , नीमच विधानसभा के विभिन्न ग्राम एवं शहरी क्षेत्रों में श्रृंखलाबद्ध तरीके से धार्मिक कार्यक्रमों( सुंदरकांड, हवन, अभिषेक, भजन कीर्तन आदि) का आयोजन किया जा रहा है| इसी कड़ी में कल मंगलवार को ग्राम घसुंडी बामणी में बालाजी मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया, कांग्रेस नेत्री मधु बंसल द्वारा बालाजी को चांदी का छत्र चढ़ाया गया एवं सुंदरकांड के पश्चात गांव में प्रसादी का वितरण किया गया| सुंदरकांड के पश्चात मधु बंसल मित्र मंडल द्वारा पंचायत की सभी महिलाओं के नारी सम्मान के फॉर्म भी भरवाए गए एवं बंसल द्वारा नारी सम्मान योजना की जानकारी दी गई| इस अवसर पर कृष्ण कांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, परसराम पाटीदार, लक्ष्मीनारायण नागदा, ओमप्रकाश नागदा, वी पी सिंह, मोती लाल गुर्जर, ऋषि राज नागदा, प्रेम प्रकाश नागदा, विनोद नागदा, मंगल नागदा, अनिल नागदा, महेश नागदा, मधुसूदन शर्मा,रामेश्वर मेघवाल, शांतिलाल मेघवाल, ग्यारसी लाल नागदा, नंदलाल नागदा, लक्ष्मण जी नागदा , नानू राम नागदा, कृष्णकांत शर्मा के साथ नीमच विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमी जनता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे|