नयागांव। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी चुनाव में जावद विधानसभा में कांग्रेस की जीत हो इसके लिए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें मंडलम/सेक्टर व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दिनांक 23 जून 2023 शुक्रवार को शाम 5 बजे गोशाला परिसर नयागांव में आयोजित किया। जिसमे हजारों की संख्या में महिला शक्ति, कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वप्रथम जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने गोमाता की पूजा अर्चना की एवम गुड़ व चारा खिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजकुमार अहीर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त अठाना मंडलम अध्यक्ष सुरेश प्रजापत, तारापुर सेक्टर अध्यक्ष मदनलाल टेलर, सरोदा मंडलम अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपूत, सरोदा सेक्टर अध्यक्ष किशनलाल धाकड़, खोर मंडलम अध्यक्ष पारस जैन, खोर सेक्टर सतीश शर्मा, सरवानिया मसानिया दिनेश धाकड़, नयागांव मंडलम अध्यक्ष हिमांशु निर्वाण, केसरपुरा सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र नागदा एवम अल्प संख्यक विभाग नगर अध्यक्ष अय्यूब खान का फूल माला के साथ स्वागत व सम्मान किया। वही मंच पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी की रीड व वरिष्ठ नेताओं का स्वागत भी किया गया। इसके पश्चात अहीर उपस्थित वरिष्ठ (बुजुर्ग) कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान एवम निस्वार्थ कार्य करने वाले एक-एक बुजुर्ग को माला पहना कर अहीर ने स्वागत सम्मान किया। अहीर का यह नया तरीका देख कर उपस्थित लोगो ने उनकी सराहना की। अहीर ने भरी सभा में उद्बोधन के दौरान कहा कि पूर्व में मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी तब हमने क्षेत्र में गोशाला खोली, कई किसानों के कर्जे माफ किए, बिजली 100 यूनिट 100 रुपए लिए, विधवा पेंशन योजना के तहत 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए किए, कन्यादान योजना के तहत 26000 रुपए से बढ़ाकर 51000 रुपए किए। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उस समय कई जन हितेषी कार्य किए। लेकिन भाजपा ने कांग्रेस की सरकार धोखे से गिरा दी और पुनः मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से ही मध्य प्रदेश का हर नागरिक परेशान है, महंगाई चरम पर है, एक आम परिवार को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं 6 माह पूर्व मध्य प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे। आप सभी को चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देना है, ताकि मध्यप्रदेश में एक मजबूत कांग्रेस की सरकार बन सके। जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने उपस्थित आमजनों को राजस्थान सरकार का हवाला देते हुए कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान में 500 रुपए में रसोई गैस दे रही है अगर मध्यप्रदेश में रसोई गैस 500 रुपए में चाहते हैं तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ही वोट देवे। वही राजकुमार अहीर ने कमलनाथ की योजनाओं के बारे में उपस्थित नागरिकों को बताया। सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं को "नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए मिलेंगे, 500 रुपए में रसोई गैस, 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्ज होगा माफ, पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे"। अहीर ने आगे कहा की जब मैं पहली बार जावद विधानसभा से वर्ष 2008 में चुनाव लड़ा था तब से ही सभी बुजुर्गों का विशेष आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा है, मुझे जावद विधानसभा से कई स्नेह और प्रेम मिला। 2008 के चुनाव में नयागांव से कांग्रेस पार्टी की जीत हुई जिसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। लगभग 18 से 20 वर्षों से जावद विधानसभा के क्षेत्र वासियों की सेवा कर रहा हूं, क्षेत्र की एवम सभी की समस्या याद है बहुत सी समस्याओं को खत्म खत्म भी किया जा चुका है, बाकी और भी खत्म हो जाएगी। सूरज कॉलोनी, गांधी कॉलोनी या अन्य कॉलोनी की समस्या मेरे पास आती रहती थी। प्रमुख समस्या बारिश में पानी भर जाने की आती थी, जिसे भी हल करवाया गया। समस्या कोई भी हो वह ज्यादा दिन तक राजकुमार अहीर के सामने नहीं टिकती। भाजपा के राज में आमजन परेशान हो चुका है। गरीबी रेखा के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं, आवास योजना गरीबों को नहीं मिल रहे हैं, बल्कि जो लोग अपनी जेब में भाजपा का बिल्ला लेकर घूमते हैं उनको आवास दिए जा रहे हैं। आवाज की राशि में भी फर्क किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्र की राशि अलग और शहरी क्षेत्र में अलग राशि दी जा रही है। भाजपा हमेशा नागरिकों के साथ भेदभाव करती आई है, अब यह भेदभाव ज्यादा दिन नहीं चलेगा कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में बन रही है, जिसके बाद से हर वर्ग खुशहाल होगा। यहां की सबसे प्रमुख समस्या सीसीआई फैक्ट्री है जिसके बंद होने से कई कर्मचारियों को बेरोजगार और परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही समस्या वर्ष 2008 में चुनाव के दौरान कर्मचारियों ने बताई, मेरे द्वारा माननीय कमलनाथ जी को भी उनकी समस्या अवगत करवा दी गई थी। केंद्र में जब मनमोहन सिंह जी की सरकार थी तब कमलनाथ जी केंद्रीय मंत्री थे, तब मैंने कोशिश की के यहां की यहां फैक्ट्री पुनः चालू हो सके ताकि कई लोगों को रोजगार मिल सके। आज केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार हे क्षेत्र के सांसद गुप्ता जी एवं विधायक सकलेचा जी अभी तक सीसीआई को चालू नहीं करवा पाए। यहां तक कि सांसद महोदय तो सीसीआई फैक्ट्री को बेचने की योजना बना रहे हैं। भाजपा के यह दोनों जनप्रतिनिधि जनता के सामने आकर झूठे वादे करते हैं, जनता अब समझदार हो गई है, इनके झूठे प्रलोभन में नहीं आएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी सिंगोली आए थे तब मैं उनके साथ हेलीकॉप्टर से नीमच से सिंगोली आया था तब कमलनाथ जी ने मुझसे पूछा कि क्षेत्र के लिए क्या बड़ी सौगात चाहिए, तब मैंने उनसे मेडिकल कॉलेज की मांग की। सभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने नीमच में मेडिकल कॉलेज खोलने की सौगात दी। भाजपा के सांसद गुप्ता जी एवं क्षेत्रीय विधायक सकलेचा जी मेडिकल कॉलेज का विरोध कर रहे थे, लेकिन आमजन एवं पत्रकारों के सहयोग से नीमच में मेडिकल कॉलेज की नीव रख दी गई है। अब भाजपा के मंत्री, संत्री और जनप्रतिनिधि सभी मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने में लगे हैं। नीमच का एवं चित्तौड़ का मेडिकल कॉलेज एक साथ ही प्रस्तावित हुआ था चित्तौड़गढ़ का मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है एवं पहली बेच के बच्चे इसमें पढ़ भी रहे हैं। लेकिन इसके विपरीत नीमच का मेडिकल कॉलेज अभी तक नहीं बन पाया। सांसद और मंत्री सकलेचा के आपसी विवाद के चक्कर में मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी हुई। यह मेडिकल कॉलेज कमलनाथ जी की देन है। अब पीड़ितों को अहमदाबाद एवं उदयपुर जाने की जरूरत नहीं, सभी इलाज निशुल्क यहीं पर होंगे। कमलनाथ जी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले इंसान हैं। अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का समय आ गया हैं, भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ो और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाओ। कोरोना एवम लोक डाउन के बाद से कई रेलगाड़ियों का आवागमन नयागांव-नीमच में नहीं हो रहा है, जो गाड़ियां पहले चलती थी वह भी बंद है और जो चल रही है उन गाड़ियों का ठहराव नयागांव (जावद रोड) पर नहीं होता है, कई यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। यह सब कार्य सांसद महोदय के होते हैं, हमारे यहां के सांसद गुप्ता जी सारी सुविधाओं को अपने क्षेत्र मंदसौर ले जाना चाहते हैं। मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र की तत्कालीन लोकप्रिय सांसद मीनाक्षी नटराजन थी तब उनके द्वारा यहां पर फिल्टर प्लांट का निर्माण करवाया गया था, यह राशि केंद्र सरकार के द्वारा पास हुई थी। अब यह प्लांट बंद है, भाजपा के लोग इस ओर ध्यान नहीं लगाते हैं। सीसीआई माइंस का पानी आज भी लोग पी रहे हैं, इस पानी में केमिकल होता है, जिसे पीने से कई खतरनाक बीमारियां होती है। जैसे ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनेगी तुरंत बंद पड़े फिल्टर प्लांट को पुनः चालू किया जाएगा, जिससे आप सभी को स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा। कांग्रेस कभी पक्षपात की राजनीति नहीं करती है हम सभी लोगों का कार्य करते हैं। यहां नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस के पास बहुमत था, फिर भी यहां पर कांग्रेस की नगर परिषद नहीं बन पाई और कुछ कांग्रेस के लोगों ने भाजपा से हाथ मिला लिया, ऐसे लोगों को जरा भी शर्म नहीं आई कि तुम कांग्रेस के नाम पर चुनाव लड़े हो, वोट कांग्रेस के नाम पर मांगे, पार्षद बने हो और आगे जाकर भाजपा से हाथ मिला रहे हैं, अब ऐसे लोगों से सतर्क रहना है। यहां के जनप्रतिनिधि गरीबों की जमीन छीनने का कार्य कर रहे हैं। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, जो जगह भाजपा के नेताओं ने छीनी है वह पुनः उन गरीबों को दिलवाई जाएगी। नयागांव में धाकड़ समाज की महिला के घर के सामने नगर परिषद के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने अतिक्रमण बता कर तोड़फोड़ की कार्रवाई कि। मुझे नयागांव के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फोन पर सूचना दी कि यहां पर नगर परिषद द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और तुरंत कार्यवाही को बंद करवाया। इस तरह का आतंक और भय भाजपा के लोग फैला रहे हैं। जावद विधानसभा की सभी नगर परिषदों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकारी तंत्र भी भाजपा की कठपुतली बन गया है। भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। याद रखना कर्मचारियों कमलनाथ जी की चक्की धीरे चलती है लेकिन बहुत ही बारीक पिसती है। क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री सकलेचा जी आसन दरिया नाथ की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं, पहले भी मेरे द्वारा आवाज उठाई गई थी, अब आगे कमलनाथ जी की सरकार बनने के बाद सकलेचा जी से यह जमीन वापिस आसन दरिया नाथ को दिलवाई जाएगी। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने उपस्थित महिला शक्ति, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सभा के दौरान शपत दिलवाई की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ही जिताए। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों से कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने आग्रह किया कि नगर के सभी वार्डों में घूमकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम के अंत में संजय गांधी जी का की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सहभोज रखा गया, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने भोजन सामग्री परोसने की व्यवस्था भी संभाली। उपस्थित भीड़ को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे यह चुनाव की आमसभा हो। कार्यक्रम में जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, जनपद सदस्य राजेश शर्मा, सिंगोली पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, रतनगढ़ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, जावद पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू चारण, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, अठाना मंडलम अध्यक्ष सुरेश प्रजापत, तारापुर सेक्टर अध्यक्ष मदनलाल टेलर, सरोदा मंडलम अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपूत, सरोदा सेक्टर अध्यक्ष किशनलाल धाकड़, खोर मंडलम अध्यक्ष पारस जैन, खोर सेक्टर सतीश शर्मा, सरवानिया मसानिया दिनेश धाकड़, नयागांव मंडलम अध्यक्ष हिमांशु निर्वाण, केसरपुरा सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र नागदा एवम अल्प संख्यक विभाग नगर अध्यक्ष अय्यूब खान, महिला कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष मंगला तोतला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष फजल दुआ, पार्षद अमृत शर्मा, पार्षद पूजा-विजयदास बैरागी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल जैन, चंदा धाकड़, शकीना, रेखा मेनारिया, भगवती, फातिमा बी, प्रेमबाई, रेखा देवी, रानी देवी, मंजू देवी मीना, जगदीश सेन, पार्षद दिनेश धनगर, अभिषेक शुक्ला, ओमप्रकाश गाड़ीलोहर, मुकेश गाड़ीलोहार, मथुरालाल धाकड़, बंसीलाल धाकड़, लक्ष्मीलाल सोनी, मानसिंह जाट, कैलाश नागदा, राजमल साहू, मोहम्मद हुसेन, गुल मोहम्मद, लियाकत कुरेशी, कुलदीप वर्मा, बाबुलाल गाड़ी लोहार, मुकेश गाड़ी लोहार,जगदीश माली, पार्षद प्रतिनिधि विजय दास, अनिल शर्मा, मांगीलाल परिहार, यूसफ़ खा, लोकेश भील, शांतिलाल मीना, बहादुर, अरविंद शर्मा, शाकिर मंसूरी, अशोक शर्मा, कैलाश धाकड़, गोरिलाल धाकड़, दुलीचन्द गायरी, जगदीश शर्मा, विजय नागदा, प्रकाश शर्मा, सलीम मंसूरी, कुलदीप सरगरा, सुंदर मीणा, ओमप्रकाश मेघवाल, लक्ष्मीनारायण धाकड़, सलीम सवारी, अरविंद धाकड़, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनी तोतला, रविंद्र बोहरा, कादिर खान, उदयसिन्ह चंद्रावत, कैलाश धाकड़, मधुसूदन पांडे, तुलसीराम पाटीदार नीलिया, सुधीर सेन, रमेश टेलर, कैलाश गुप्ता, देवीलाल पाटीदार तुम्बा, दीपक पाटीदार, मुरली पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार, शिवा बंजारा, सत्यनारायण धाकड़, सुनील धाकड़, प्रमोद शर्मा, प्रकाश रांका, नेमीचंद जैन, सत्तू धाकड़, मलकीत सिंह, जावेद अंसारी, बालचंद सोलंकी, तारा बोहरा, अशोक धाकड़, पारस सेन, मुस्कान बुआजी रशीद खा पठान, घांसी खा गांधी, मनीष बैरागी, हीरालाल धनगर, लाभचंद राठौर, डालूराम जाटव, रामविलास जाट, रवि नागोरा, प्रदीप सेन, जस्सू शर्मा, हरीश नागदा, रामलाल भील, खूबचंद भील, हरीश नागदा, विजेश जोशी, लखन नायक, सोनू यादव सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रतनगढ़ ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू चारण ने किया एवम आभार पार्षद दिनेश धनगर ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।