BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम दूरदसी में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हुई मौत, पुलिस ने शव परीक्षण कर परिजनों को सौंपा शव, पढ़े खबर

MP44NEWS June 25, 2023, 3:22 pm Technology

नीमच I बघाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दूरदसी में एक 36 वर्षीय महिला मे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया | जिसके बाद महिला को जल्द से जल्द जिला चिकित्सालय लाया गया | प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उदयपुर के लिए रेफर किया गया। महिला ने राजस्थान के निम्बाहेड़ा पहुंचने के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला के शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां रविवार सुबह शव परीक्षण कर शव परिजनों को सौंपा गया हैं। मामले में बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार शारदा बाई पति प्रकाश पूरी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम दूरदसी ने शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन किया था। जिसे परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया था परंतु मार्ग में ही महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });