KHABAR : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने जावद विधानसभा की बैठक ली, कार्यकर्ताओ को कांग्रेस को योजनाओं को (गारंटी कार्ड) घर घर ले जाने हेतु कहा, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 8, 2023, 7:43 pm Technology

जावद। मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने है। कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में प्रभारी भेज कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहिन खान मैकश शनिवार को नीमच जिले के दौरे पर आए। जिले में अलग अलग विधानसभा वार बैठक ली। खान के साथ युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी सोमिल नाहटा, प्रदेश सचिव नावेद बेग, युवा कांग्रेस (आई.वाई.सी सॉफ्टवेयर के ट्रेनर पियूष कुमार, आदित्य पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार मौजूद थे। जावद नगर आगमन पर राष्ट्रीय सचिव के साथ उपस्थित युवा शक्ति ने सर्वप्रथम नीमच दरवाजा स्थित भारतमाता, शास्त्री जी, इंदिरा जी एवम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधानसभा स्तरीय बैठक की शुरुआत की। कार्यक्रम को मनीष बैरागी, नितेश दायमा, राहुल जैन, गुणवत बाथरा, लाखन यादव, युवराज झरिया, आदि ने संबोधित किया। युवा कांग्रेस (आई.वाई.सी सॉफ्टवेयर के ट्रेनर पियूष कुमार, आदित्य पांडे ने सभी युवाओं को लैपटॉप के माध्यम से ट्रेनिग दी। राष्ट्रीय सचिव माहिन खान मैकश ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं को विधानसभा चुनाव में प्रमुख जिम्मेदारी निभानी होगी। घर घर जा कर कमलनाथ जी पांचों योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। अगर युवा ईमानदारी से घर घर जा कर कांग्रेस की योजनाओं को बताएंगे तो निश्चित ही यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार को निश्चित जीत मिलेगी। आजादी के बाद सबसे बड़ा युवाओं का सम्मेलन बेंगलोर "बेहतर भारत की बुनियाद" होने जा रहा हैं। इस आयोजन में युवाओं के द्वारा एक चैरिटी कार्यक्रम आयोजित करना हैं इस आयोजन के माध्यम से डोनेशन एकत्रित करना है और यह डोनेशन विधानसभा एवम लोकसभा चुनाव के दौरान व्यय होगा, क्युकी कोई भी चुनाव लड़ने ने धन बल की जरूरत लगती हैं। इस चैरिटी डोनेशन कार्यक्रम में सभी भाग लेवे, जिसकी जितनी इच्छा हो उतनी राशि डोनेशन करे। आपके डोनेशन से भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व 23 जून को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के साथ हम सभी युवाओं की बैठक हुई थी। हमे कमलनाथ जी ने कांग्रेस की पांच महती योजना को घर घर ले जाने हेतु कहा। अगर सभी युवा और कांग्रेसजन क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करेंगे तो निश्चित ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ बनेंगे। जो युवा क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य करेगा निश्चित ही उसे युवा कांग्रेस संगठन में पदोन्नति होगी। गारंटी कार्ड को घर घर ले जाकर योजना को समझाए। में उदयपुर जिले के डबोक का रहवासी हु मुझे संगठन ने कर्नाटक चुनाव ने जिम्मेदारी मिली थी मेने प्रभारी बनकर कर्नाटक चुनाव में कार्य किया। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की डीके शिवकुमार जी की योजनाएं थी उन्हे हमने घर घर पहुंचाने का कार्य किया, और आप सभी देख रहे हैं कर्नाटक में कांग्रेस की मजबूत सरकार बन गई हैं। कर्नाटक सरकार में युवा कांग्रेस की बहुत बड़ी भागीदारी रही, अब मध्यप्रदेश में भी कर्नाटक पेटर्न पर चुनाव लड़ा जाएगा, युवाओं को घर घर जा कर कांग्रेस की योजनाओं को समझाना हैं और इसमें युवा कांग्रेस की अहम भूमिका होगी। युवाओं जाग जाग अभी हमारे पास मात्र चार माह बचे हैं सारे काम छोड़ कर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए लग जाओ। जावद विधानसभा की कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जो पांच योजना हैं उन्हें हमें घर-घर पहुंचना है। जिस तरीके से हमने नारी सम्मान योजना के फार्म भरे हैं, उसी प्रकार से कमलनाथ जी की पांचों योजनाओं के बारे में क्षेत्र के लोगों को बताना है। जो अधिक कार्य करने उन्हें युवा कांग्रेस के संगठन में पदोन्नति होगी, जो काम नहीं करेंगे उन्हें पद से प्रथक किया जा सकता है। इसलिए सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अभी से क्षेत्र में लग जाएं और कांग्रेस को जिताने का कार्य करे। इस अवसर पर माहिन कहा मैकश, जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी सोमिल नाहटा, प्रदेश सचिव नावेद बेग, युवा कांग्रेस (आई.वाई.सी सॉफ्टवेयर के ट्रेनर पियूष कुमार, आदित्य पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, युवा कांग्रेस रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, जावद नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, अठाना नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, नयागांव नगर अध्यक्ष फजल दुआ, मनीष बैरागी, राहुल जैन, गुणवत बाथरा, लाखन यादव, युवराज झरिया, लाखन नायक, गजेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह, राजवीर लोद, पूर्व पार्षद फजले नबी, पूर्व पार्षद बशीर पहलवान, सरफराज लोहार, दीपक पाटीदार, विक्की पाटीदार, मुरली पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, हबीब राही, गुलाम सद्दीक, विपिन श्योपुरा, राकेश चरण, लखन नायक, अमृत शर्मा, राजवीर सिंह, धीरज जोशी, पंकज सोलंकी, शिव पाटीदार, दिलीप डांगी, श्याम गिर, शिवा मेघवाल, किशोर पाटीदार, विकास पाटीदार, नाथू सेन सहित कई युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर सेन एवम आभार राहुल अहीर ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });