KHABAR : सड़क जागरूकता अभियान के अंतर्गत नीमच जिले के मुख्य मार्गो, हाईवे एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगाए गति सीमा बोर्ड, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 10, 2023, 6:33 pm Technology

नीमच जिले मे सड़क दुर्घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका प्रमुख कारण ओव्हर स्पीडिंग होता है। सड़क दुघटनाओं में वृद्वि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलें के प्रमुख मार्गो एवं दुघर्टना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाने हेतु थाना प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया था। अति. पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच पी.एस.परस्तें एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश उईके के मार्गदर्शन में ओव्हर स्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने हेतु यातायात पुलिस नीमच द्वारा जन सहयोग से जिले के मुख्य सड़क मार्गो, महु नसीराबाद स्टेट हाइवें एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर 50 नग स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए गये जिसके द्वारा दुर्घटनाओ मे कमी लाई जावेगी, साथ ही यातायात पुलिस द्वारा इन्टरसेप्टर वाहन के माध्यम से ओव्हर स्पीडिंग वाहनों के विरूद्ध भी लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । नीमच पुलिस की आम जनता से अपील - जिला पुलिस नीमच आम जनता से अपील करती है कि निर्धारित गति सीमा अनुसार ही वाहन चलाए, वाहन निर्धारित गति में न चलाने की दशा में परिणाम आपके लिए भयावह हो सकते है। हमारा ध्येय ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });