KHABAR : जैन साधु की निर्मम हत्या के विरोध में विशल जन आक्रोश रैली 20 जुलाई को, सकल जैन समाज ने समाजजनों से अपने व्यवसाय दोप.2 बजे तक पूर्ण बंद रखने का किया आव्हान, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 19, 2023, 5:48 pm Technology

नीमच। समाज जैन समाज नीमच द्वारा कर्नाटक में जैन आचार्य 108 कामकुमार नंदीजी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में विषाल जन आक्रोश रैली (मौन रैली) आज 20 जुलाई 2023 गुरूवार को प्रातः 10 बजे 40 नम्बर चौराहा से कमल चौक, घंटाघर होते हुए वापस 40 नम्बर पर समाप्त होगी। सकल जैन समाज नीमच ने समाज के समस्त सदस्य अधिक से अधिक संख्या में पुरूष, महिला, नवयुवक, बालिका विभिन्न ग्रुप एवं मण्डल सम्मिलित होकर मौन रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया है साथ ही समस्त सकल जैन समाजजन अपने अपने व्यवसाय को दोपहर 2 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखकर समाज की गरिमा को बढाने व जैन एकता का परिचय देने का आव्हान किया है। ज्ञातव्य है कि कर्नाटक राज्य में साधु आचार्य कामकुमार नंदीजी का अपहरण कर अपराधियों ने उनकी निर्मम हत्या कर अंगों को काटकर फेंक दिया था तभी से सम्पूर्ण भारत की अहिंसाप्रिय जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है और जगह जगह जैन समाज द्वारा घटना का विरोध किया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });