KHABAR : एडीएम नेहा मीना का नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा रेडक्रॉस व भूअभिलेख में बेहतर कार्य करने पर शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 21, 2023, 6:23 pm Technology

नीमच। बीते दिवस राष्ट्रपति द्वारा कलेक्टरों को उनकी टीमों के साथ भूमि सम्मान 2023 प्रदान किया। नीमच एडीएम नेहा मीना उनकी टीम ने डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें भी उनकी टीम के साथ सम्मानित किया गया। उसी सम्मान के मद्देनजर आज शुक्रवार को नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा एडीएम नेहा मीना को रेडक्रॉस व भूअभिलेख में बेहतर कार्य करने पर शील्ड, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मोतियों की मालाओँ के साथ चुनरी व गोटे का दुपटटा पहनाकर सम्मान किया गया। उनके द्वारा किये जा रहे जनहित व प्रशासनिक कार्यो का बिन्दुवार उल्लेख करते हुवे एडीएम मीना के उजव्वल भविष्य की कामना की गई। एडीएम नेहा मीना ने भी सम्मान पाकर जिलेवासियों व नगर समस्या सुझाव ग्रुप का समय समय पर जनहितकारी कार्यो के लिये अग्रणी रहते हुवे शासन प्रशासन का सहयोग करने पर भी आभार जताया। इस दौरान एनएसएसजी ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल, राजेन्द्र खण्डेलवाल, संजय जैन, संजय श्रीवास्तव, मनोज माहेश्वरी, दिनेश मनावत, आशीष कच्छारा, रजिया अहमद, बीना चौधरी, रानी राणा, अमन चौहान, किरण तिवारी आदि सदस्य मौजूद थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });