नीमच। कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए नीमच विधानसभा के ग्राम बिसलवास के 30 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री मधु बंसल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। गौरतलब है कि भाजपा के शासन में सरकार की कार्यशैली एवं जनप्रतिनिधियों से जनता परेशान होकर असंतुष्ट हो चुकी है, और अब भाजपा कार्यकर्ताओं का भी भाजपा से मोह भंग होने लगा है। भाजपा की कथनी और करनी में ही फर्क है। जहां जहां भाजपा की सरकार हैं वहा वहां नित नए घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में पटवारी परीक्षा के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतरे और शिवराज सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए घोटालेबाज भाजपा नेताओं की पोल खोल कर रख दी। भाजपा से जुड़े नेताओं द्वारा दलित और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अमानवीय घटनाओं के वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता का नशा इन नेताओं पर किस कदर हावी है। संविधान को तार-तार कर और धोखे से सत्ता हथियाने वाली भाजपा से प्रदेश की जनता बेहद नाराज है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल को भांपते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घबरा गए और रोजाना सिर्फ घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। वोट के लालच में वे जनता के साथ फिर से धोखा कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। इसी के परिणामस्वरूप ग्राम बिसलवास के भाजपा कार्यकर्ता शंभूलाल जोशी, रोशनलाल नागदा, अर्जुन जोशी, राधेश्याम मेघवाल, सुनील नागदा, शंभू नायक, घनश्याम नागदा, मुकेश जोशी, विनोद नायक, सागरमल नागदा, शंकरलाल पुरोहित, शिवप्रसाद राजगुरु, अशोक मेघवाल, डंबरलाल नागदा, अनिल नायक, बद्रीलाल सालवी, इंदरमल नागदा, बलवंत नागदा कन्हैयालाल नागदा, इंदरमल नागदा आदि ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम में विनोद नागदा मेहताब सिंह जी, राजू नागदा, पटेल साहब आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नागदा ने किया। इस मौके पर सभी साथियों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के बाद इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन में महंगाई कम थी और किसानों के कर्ज माफ हुए थे। जिले में किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार की असंवेदनशीलता के चलते प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के मामले बढे हैं। आपको बता दे कि कांग्रेस नेत्री मधु बंसल विगत 30 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं तथा नीमच विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव और राजनीतिक पक्षपात के बिना लगातार आम लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रयासरत रहती हैं। इसी का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंसल की कार्यशैली सबको प्रभावित करती है।