नीमच जिला पंचायत मे बहुमत वाली भाजपा ने आज तमाम अटकलो पर विराम लगा दिया। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए इन दो नामो को अधिकृत कर दिया गया है। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और उपाध्यक्ष जानी बाई का घोषित किया है। भाजपा ने यह नाम मीडिया के समक्ष जाहिर किया। इन दो नामो के खुलासे के बाद भाजपा मे एक बार फिर बगावत का सुर बुलंद हो सकता है। अब देखना यह होगा की आखिर भाजपा किस तरह से आपस मे समन्वय बिठाती है।