KHABAR : सेवा संस्कार,पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों में अग्रणी–रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जुलाई को, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 7, 2023, 6:57 pm Technology

नीमच। सेवा संस्कार और पीड़ित मानवता के सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड व इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड का पदभार ग्रहण समारोह आज आयोजित किया जाएगा। समारोह मंगलवार शाम 7.30 बजे से शहर के लायंस डेन भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शपथ अधिकारी अतुल गार्गव, पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शन सिंह गांधी,डिस्ट्रिक 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष सुधीर लोढ़ा,नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा,पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन का सानिध्य मिलेगा। समारोह में भी मंचासीन रहेंगे। कार्यक्रम में शपथ अधिकारी रोटे. अतुल गार्गव द्वारा रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के सत्र2023–24 के अध्यक्ष गौरव पाराशर,सचिव सौरभ शर्मा,कोषाध्यक्ष रुचिर तोषनीवाल एव इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड के अध्यक्ष किरण आंचलिया,सचिव खुशबू अठवानी व कोषाध्यक्ष एकता पवार सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को अपने पदों और सेवा कार्यों की शपथ दिलवाई जाएगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });