BIG BREAKING : 23 पार्षदों पर विश्वास नही कर पा रही भाजपा, नीमच नपाध्यक्ष के दावेदारों की किस्मत पर लटकी तलवार, पार्षदों को भूमिगत करने की तैयारी में भाजपा दिग्गज, जनपद की तर्ज पर ले सकते है बाउंसर्स का सहारा, महफूज ठिकानें को लेकर मंथन जारी, कैसे कटेगी रात, कैसे पहुंचेगें टाऊन हॉल, बात जमीन कीः-

MP 44 NEWS August 5, 2022, 8:19 pm Technology

नीमच नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के पास पूरा बहुमत 23 पार्षद के रूप में है लेकिन एक चिंता है जो कम होने का नाम नही ले रही है। बड़े से बड़ा भाजपाई नेता माथे पर शिकन लेकर घुम रहा है। बंद कमरो में मीटिंग जारी है। दावो-कसमों का दौर जारी है। एक-एक पार्षद की हर मिनिट गिनती जारी है। बिना बताए कोई पार्षद बाथरूम भी जा रहा है तो सांसे ऊपर नीचे हो रही है। रात के अंधेरे में भाजपा ने आनन-फानन में 23 ही पार्षदो की एक बार फिर मीटिंग बुलाई है। इन पार्षदों को एक ही वाहन में भरकर किसी महफूज होटल में लेकर जाया जा रहा है। रात भर उस होटल की निगरानी बाउंसर्स करेगें ओर मतदान से महज 30 मिनिट पहले इन पार्षदो को लेकर टाउन हॉल आएंगें। राजनीति में आजकल कब दल-बदल जाए कह नही सकते है। चाहे संगठन कितना भी अनुशासित और दावेदार हो लेकिन पैसा ऐसी चीज है की सेंधमारी कर ही जाता है। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा चलाई गई योजना अब भाजपाईयों के डर में तब्दील हो गई है। जहां कहीं भी सरकार गिरती है चाणक्य रूपी भाजपा के अमित शाह का नाम सुनाई देता है। लेकिन अब यही नीति भाजपा के गलें की फांस बनती नजर आ रही है। नीमच नपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के पास 23 पार्षदों के रूप में पूर्णतः बहुमत है,लेकिन भाजपा नेताओ के माथे की शिकन कम होने का नाम नही ले रही है। भाजपा को अपने पार्षद टुटने का डर सता रहा है। तीन भाजपा के बड़े दावेदारो में अगर किस एक नाम का खुलासा होता है तो विरोध स्वरूप भी कांग्रेस को समर्थन नीमच जनपद की तर्ज पर मिल सकता है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });