KHABAR:- बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में ब्लास्ट, पल्प टैंक फटा, एक मजदूर की मौत, 12 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 9, 2023, 12:58 pm Technology

शहडोल में बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्लांट के भीतर पल्प टैंक फट गया, जिसमें एक मजदूर रविंद्र त्रिपाठी (50) की मौत हो गई। 12 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। बताया जा रहा है कि पल्प टंकी में पानी के साथ केमिकल, लकड़ी का बुरादा समेत अन्य पदार्थ होते हैं। इसमें लकड़ी को सड़ाया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान टंकी में ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है। टंकी ब्लास्ट होने के बाद पूरा केमिकल बाहर आकर बहने लगा है। घटना के बाद दमकल समेत अमलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव कार्य जारी है। बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल के पल्प टैंक ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद वहां मौजूद मजदूर घायल हैं, बचाव कार्य जारी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });