KHABAR : आप की कल जावद विधानसभा में बदलाव यात्रा एवं आमसभा, पंजाब विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा होंगे मुख्य अतिथि, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 9, 2023, 5:45 pm Technology

नीमच। कल दिनांक 10 अगस्त 2023 को प्रातः 10:00 बजे पंजाब विधायक एवं आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश सह प्रभारी श्रीमान मनजिंदर सिंह लालपुरा नयागांव चौराहे पर बदलाव यात्रा रोड शो एवं सरवानिया महाराज में आयोजित आमसभा में शामिल होने मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। बदलाव यात्रा रोड शो नयागांव चेक पोस्ट पर वाहन चालकों को आ रही समस्याओं से रूबरू होकर नयागांव चेक पोस्ट से प्रारंभ होकर कानका, दामोदरपुरा ,खोर, अठाना ,जावद , बावल, मोरवन होते हुए सरवानिया महाराज तक रहेगा।साथ ही रोड शो के बाद एक विशाल आम सभा का आयोजन सायंकाल 4 बजे बस स्टैंड सरवानिया महाराज पर रखा गया है। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव राजू पाल ने देते हुए सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });