रामपुरा। नगर परिषद में भाजपा अल्पमत होकर भी बहुमत लेकर आई। जिसकी खासी वजह दो कांग्रेसियो की महरबानी रही। भाजपा से अधिकृत सीमा जीतू जागीरदार को 09 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस से ज्योति यशवंत करेल को 06 वोट मिले। रामपुरा नगर परिषद में कांग्रेस के पास 06 पार्षद थे तो वहीं 02 एसडीपीआई के पार्षदो का भी समर्थन हासिल था। इस तरह इस नगर में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने जा रही थी। इसके साथ भाजपा के पास 05 पार्षद थे तो वहीं 02 निर्दलीयों का समर्थन हासिल हो चुका था। इसके बाद कांग्रेस के 02 पार्षदो ने अपना वोट अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को दिया। इधर कांग्रेस के आरोप और क्षेत्र मे चल रही चर्चाओ को देखे तो वार्ड 02 से प्रियंका सम्राट दिक्षित और वार्ड 01 से विजय राव चंद्रावत ने भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सीमा जागीरदार को वोट दिया। कांग्रेस से ज्योति करेल को मिले 06 वोट में चार कांग्रेसी और दो एसडीपीआई के मत मिले है। भाजपा का प्रतिफल यह मिला है कॉग्रेस से विजय रॉव चंद्रावत उपाध्यक्ष बने।