POLITICS BREAKING : कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, नेताओ के बाद कार्यकर्ताओ की लग सकती है झडी, एमपी 44 न्यूज की एक्सपोज खबर से बन रहा माहौल, कांग्रेस के तीन सिपाहियों ने पंजे का छोडा साथ, आखिर किस पार्टी का थामेंगें दामन, पढे एडिटर हिमांशु राजोरा की रिपोर्ट

MP 44 NEWS August 9, 2022, 2:14 pm Technology

नीमच नगरीय चुनाव में कांग्रेस के पार्षद हर परिषद में थोक के भाव बिके। यह क्रम नीमच की नगरपालिका में भी बखूबी चला। 08 पार्षदो ने वार्डवासी और विचारधारा का सौदा कर अन्य पार्टी में अपना विश्वास जताया। जिसका रिएक्शन अब रफ्ता-रफ्ता सामने आ रहा है। चार दिन से चल रहे घमासान के बीच एमपी 44 न्यूज ने जब प्रमुखता से नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष में हुई धांधली और क्रॉस वोट पर अपनी खबर चलाई तो एक छोर से लेकर अंतिम छोर तक जिले में इस्तीफा का दौर शुरू हो गया। देर रात ब्रजेश सक्सेना ने अपने इस्तीफे का आव्हान किया और उनके बेटे अनुराग सक्सेना ने भी अपनी सफाई पेश की। गौरतलब है कि कांग्रेस से हुई गद्दारी को लेकर श्री सक्सेना बेहद आहत है।

जीरन में कांग्रेस का नपाध्यक्ष बन गया लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश बांसखेडिया ने अपना इस्तीफा अजीत कांठेड को सौंप दिया। इसके साथ ही अभी किसी पार्टी में जाने का मन नही बनाया। वह 15 सालो से पार्टी में कार्यरत होकर विभिन्न पदो पर पदासिन रहे है। फिलहाल किसी पार्टी में जाने की घोषणा नही की हैं

इधर कांग्रेस के नेताओ और बिकाऊ प्रणाली से प्रभावित सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी को सलाह दी है। इसके साथ ही नाकामी की नैतिक जिम्मेदारी भी ली है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });