नीमच/जावद। मध्यप्रदेश में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होना हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश में अलग अलग पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक बना कर क्षेत्र में भेजा जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल को नीमच-रतलाम का पर्यवेक्षक बनाया गया। इसी कड़ी में पटेल का शनिवार को नीमच में आगमन हुआ।
जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ निजी कार्यालय पर स्वागत किया, इसी दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी नूरी खान भी मौजूद रही। जावद विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पर्यवेक्षक कमलेश्वर पटेल का पुष्पाला के साथ स्वागत किया।
जावद विधानसभा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल को जावद विधानसभा की राजनीति के बारे में बताया। कार्यकर्ताओ ने कहा की कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर लगभग 20 वर्षों से जावद विधानसभा में कांग्रेस को जिंदा रखे हुए हैं, आज जो कार्यकर्ताओ में ऊर्जा दिखाई दे रही हैं वो सिर्फ राजकुमार अहीर की ही देन हैं। अगर कोई पार्षद हार जाता है तो पुनः वार्ड में नहीं जाता, इसके विपरीत अहीर चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र के लोगो की सेवा करने ने लगे रहते हैं। हमेशा कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और वो व्यक्ति कार्यकर्ताओ की लड़ाई लड़े और एक फोन पर हम सबके बीच उपस्थित हो जाए ऐसे नेता को ही जावद विधानसभा का टिकिट मिलना चाहिए, हालाकी टिकिट के असल हकदार राजकुमार ही हैं।
कार्यकर्ताओ ने पर्यवेक्षक पटेल से आग्रह किया हैं की हमारी आवाज तो प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी तक अवश्य पहुंचाए। हम सभी कार्यकर्ताओं को कमलनाथ का फैसला सर्वमान्य होगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान भी मौजूद थी। स्वागत पश्चात राजकुमार अहीर अपने समर्थकों के साथ पैदल टाउन हाल तक पहुंचे, सभी ने "कांग्रेस जिंदाबाद, जय जय कमलनाथ, जावद के विधायक कैसा हो-राजू भैय्या जैसा हो, खाली कर दो रास्ते राजू भैय्या के वास्ते" जैसे गगन भेदी नारे लगाए। मानो ऐसा लग रहा था की कोई चुनावी रैली निकाल रही हो।
स्वागत में जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, जिला महामंत्री बनवारी जोशी (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिंगोली), जिला महामंत्री कैलाश अहीर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावद), शंभूभाई चारण (पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रतनगढ़), जमील मेव (अल्पसंख्यक विभाग), नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, अजजा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, जिला उपाध्यक्ष निलेश रावल,
युवा कांग्रेस सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जैन, युवा कांग्रेस रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, युवा कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष युवराज झरिया, मलकीत सिंह सरदार, युवा कांग्रेस रतनगढ़ नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला, दीपक पाटीदार, मुरली पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, सत्यनारायण धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़ (पूर्व सरपंच), सुधीर सेन, सिंगोली मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी, नयागांव मंडलम अध्यक्ष हिमांशु निर्वाण, सरोदा मंडलम अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपूत, सेक्टर अध्यक्ष श्याम जोशी, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश जाट सहित अन्य मंडलम/सेक्टर अध्यक्षगण, पार्षदगण एवम जावद विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद थे।