नीमच। प्रदेश की पर्यटन,संस्कृति एंव धर्मस्व तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रदेश के साथ ही सभी जिलेवासियों को 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने अपने संदेश में कहा] कि स्वतंत्रता दिवस आ़ज़ादी यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों] दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण एंव देश भक्ति का संकल्प लेना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने सभी जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है।