संदीप रजक आयुक्त निशक्त जन मध्यप्रदेश द्वारा आज नीमच प्रवास पर प्राइवेट बस स्टैंड नीमच एवं नीमच कैंट पुलिस थाने का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड पर बस संचालक संगठन एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त महोदय द्वारा बस किराये मे छुट तथा बस मे दिव्यांग जनो के लिए सीट आरक्षण सम्बन्धित क्रियांवयानं के निर्देश दिया गया साथ ही नवीन बस मे दिव्यांग फ्रेंडली सीट बनाने के सम्बन्द् मे निर्देश दिया गया।
बस स्टैंड पर दिव्यांग सहायता केंद्र के लिए कक्ष के लिए नगरपालिका सी एम ओ को निर्देश दिया गया। कैंट थाने पर निरीक्षण के दोरान डी एस पी पी एस परस्ते एवं टी आई सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।
आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों को थाने मे दिव्यांग जन के लिए उनकी शिकायत को समझने के लिये साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की सेवाएं लेने के लिए तथा रेम्प् के स्लोप को बढ़ाने के निर्देश दिये। आयुक्त महोदय द्वारा सर्किट हाउस पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक ली गयी जिसमे दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग जनो के सम्बन्धित निर्देश दिया गया। बाद मे आयुक्त महोदय द्वारा गोमाबाई नेत्रलाय मे आयोजित कांफ्रेंस मे समिलित हुए।