परिवर्तन यात्रा का रथ देर रात को निंबाहेड़ा पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। रथ में राजसमंद सांसद दीया कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीचन्द्र कृपालानी, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी मौजूद रहे। रथ निकुम से डोरिया चौराहे होते हुए 8 बजे निंबाहेड़ा पहुंचा।
रथ सबसे पहले निम्बाहेड़ा विधानसभा के डोरिया चौराहा पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद निंबाहेड़ा शहर में रथ का की अगवानी भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी और भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने स्वागत किया। जहां से वाहन रैली के रूप में परिवर्तन यात्रा रथ को ले जाया गया। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरू सिंह शेखावत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया।
रथ पर सवार राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के राज राजस्थान बलात्कार के मामले में पहले स्थान पर आ गया है। इसका आज एक और प्रत्यक्ष उदाहरण भीलवाड़ा है। जहां पर एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसे निर्वस्त्र रोड पर छोड़ दिया गया।
पेपर लीक, बिजली कटौती, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से राजस्थान की जनता तंग आ गई है। लोगों को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों की फसल सूख रही है। पटवारी समय पर किसानों की फसल का आकलन नहीं कर रहा है।