KHABAR:- शहर कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित, 225 से अधिक को दायित्व, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 14, 2023, 1:47 pm Technology

चुनाव की आहट के बीच बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से जंबो कार्यकारिणी गठित की। इसमें 225 ये अधिक लोगों को दायित्व सौंपे हैं। शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंबालाल हिंगोरिया व अहमद सलीम खान ने बताया कि शहर ब्लॉक के सभी 11 मंडलम अध्यक्षगण से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी गठित की। कोषाध्यक्ष विजय जैन, मीडिया प्रभारी वकार खान, योगेंद्र गौड़ व ब्लॉक संगठन मंत्री अभिषेक जैन को नियुक्त किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 10 , उपाध्यक्ष 36, महामंत्री 76, सचिव 75, संगठन सचिव 28 लोगों को नियुक्त किया। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्य पद पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नगर में निवासरत पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगण, पूर्व जिलाध्यक्ष गण सहित सभी पार्षदगण, मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के नगर अध्यक्षगण विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });